75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75 लीटर देसी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान डडिया रामकृष्णपुर निवासी मोहन सहनी के पुत्र सुमित कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम (संशोधित 2022) की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


