शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की देर शाम सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के रसलपुर गांव में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी सुबोध राय को स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रसलपुर गांव के स्व. गांगो राय के पुत्र सुबोध राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबोध राय की पत्नी धर्मशीला देवी ग्राम कचहरी की सदस्य हैं। सुबोध खेती-किसानी से भी जुड़े थे। हालांकि, उन्हें गोली किसने मारी और हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम रसलपुर गांव में सुबोध राय को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्राम कचहरी सदस्य के पति की हत्या के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुबोध राय को निशाना क्यों बनाया गया? क्या इसके पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य विवाद? फिलहाल, हत्या के कारणों को लेकर कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वारदात के कारणों और बदमाशों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

वीडियो :

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150