समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा पर सवार एक महिला रेलकर्मी के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। छीनी गई चेन की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की पहचान माधुरी चौक रोड नंबर-9 निवासी राजेश कुमार की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने आवास के पास से ई-रिक्शा पर सवार होकर डीआरएम कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से निकल गए। नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150