समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष का भव्य किसान मेला आगामी 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. मेले के सफल और सुगम आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने मेले के सुचारू संचालन के लिए 20 से अधिक विशेष समितियों का गठन किया है और हाल ही में समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

बिहार समेत देश भर से पहुंचेंगे हजारों किसान, सुविधाएं होंगी प्राथमिकता

समीक्षा बैठक के दौरान कुलपति डॉ. पांडेय ने स्पष्ट किया कि किसान मेला विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन है. इसमें बिहार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में किसान शिरकत करते हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले प्रत्येक किसान और आगंतुक की सुविधा सर्वोपरि रहनी चाहिए. पीने के पानी, स्वच्छता और शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था के लिए विशेष टीमों को तैनात करने का आदेश दिया गया है.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

ठंड के मौसम को देखते हुए किसानों के ठहरने का होगा उत्तम प्रबंध

दूर-दराज के जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले किसानों के ठहरने को लेकर कुलपति ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. दिसंबर महीने की ठंड को ध्यान में रखते हुए किसानों के रहने के लिए रजाई-गद्दे सहित पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके साथ ही मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित निकासी के लिए पुख्ता प्लान तैयार रखने का निर्देश दिया गया है.

एग्री टूरिज्म और ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बैलगाड़ी की सवारी

कुलपति डॉ. पांडेय ने इस बार के मेले में एग्री टूरिज्म (कृषि पर्यटन) को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों और बच्चों को कृषि व ग्रामीण संस्कृति से जोड़ने के लिए परिसर में बैलगाड़ी से भ्रमण की अनूठी व्यवस्था की जाएगी. इससे विश्वविद्यालय को आय प्राप्त होगी और साथ ही नई पीढ़ी को पारंपरिक बैलगाड़ी की सवारी का आनंद मिलेगा. उन्होंने इसे ग्रामीण संस्कृति को जीवंत रखने की दिशा में एक बेहतरीन कदम बताया.

IMG 20240904 WA0139

केंद्रीय मंत्री और सांसदों के आगमन की संभावना, स्टॉलों की बुकिंग शुरू

इस तीन दिवसीय किसान मेले में केंद्र व बिहार सरकार के कृषि मंत्रियों के साथ-साथ कई लोकसभा सदस्यों के शामिल होने की संभावना है. मेले में उन्नत कृषि यंत्र, उत्तम बीज, जैविक खेती, डिजिटल एग्रीकल्चर, पशुपालन और एग्री स्टार्टअप्स से जुड़े सैकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे. मेले के लिए 12 फीट गुणा 15 फीट आकार के स्टॉल की बुकिंग 8 हजार रुपये शुल्क पर शुरू कर दी गई है.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150