दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद में फायरिंग कर नर्सिंग के छात्र विवेक कुमार को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथपुर बेला निवासी बसंत झा के पुत्र रितेश कुमार झा के रूप में हुई है। घटना बीते मंगलवार की रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, पचरूखी गांव निवासी संजीत राय का पुत्र विवेक कुमार दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था।
इसी दौरान पूजा पंडाल के पास दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस दौरान फायरिंग की घटना हो गयी और गोली विवेक को लग गयी।गोली लगने से विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रितेश कुमार झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना के दिन का वीडियो :
कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पंचरूखी में दुर्गा पूजा का मेला देख रहे युवक को लगी गोली, जख्मी को शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती#Samastipur #Karpurigram #SamastipurPolice pic.twitter.com/iIheEBTWvl
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 21, 2026


