समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को ताजपुर में प्रशासन की ओर से संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) राकेश कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (SDPO-1) सतीश सुमन और ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस दौरान एसडीओ ने कई पूजा पंडालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। प्रशासन का उद्देश्य पूजा के सभी प्रमुख अवसरों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। संयुक्त फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपनी तैयारियों का संदेश दिया। अधिकारियों ने शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150