CSP संचालक पर किशोरी से दु’ष्कर्म का आरोप, समस्तीपुर महिला थाने पहुंची पीड़िता

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सीएसपी संचालक पर एक किशोरी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर महिला थाने में आवेदन दिया है। फिलहाल महिला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता ने बताया कि बीते 5 अक्टूबर को वह अपनी दादी के साथ अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए आरोपी के ग्राहक सेवा केंद्र पर गई थी। आरोप है कि सीएसपी संचालक ने उसकी दादी का काम पूरा होने के बाद दादी को घर भेज दिया, जबकि किशोरी को कागजी औपचारिकता का बहाना बनाकर वहीं रोक लिया।

इसके बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके जब वह घर पहुंची तो परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में पंचायत भी आयोजित की गयी। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने महिला थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। इधर महिला थाने की पुलिस टीम पीड़ित किशोरी के मेडिकल जांच की तैयारी में जुटी है।





