समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बाढ़ राहत का वायरल वीडियो सरकारी वितरण का नहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कहा- नाव पर भीड़ जुटाकर राहत सामग्री बांटने की होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के वायरल वीडियो को लेकर जिला प्रशासन ने मंगलवार को खंडन जारी किया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिख रहा राहत सामग्री वितरण जिला प्रशासन की ओर से नहीं कराया गया था। वीडियो में नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और तेज धारा में उतरकर राहत सामग्री लेने का दृश्य दिख रहा है। एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह के अनुसार, सरकारी राहत सामग्री का वितरण निर्धारित एसओपी और लाभुक सूची के आधार पर संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मी और पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से कराया जाता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा असुरक्षित तरीका प्रशासन द्वारा अनुमोदित या समर्थित नहीं है। वीडियो की सत्यता, स्थान और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच के लिए पटोरी के एसडीओ को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए राहत कार्य जारी है।

यहां देखें वायरल वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150