समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पीले बालू से लदे दो ट्रकों को जब्त किया। जांच के दौरान एक ट्रक पर फर्जी चालान पाए जाने की बात सामने आई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक के पास मौजूद चालान की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि दोनों ट्रकों को थाने पर लाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की सूचना संबंधित खनन विभाग को भी दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि बालू कहां से लाया जा रहा था और इसके परिवहन के लिए किस स्तर पर नियमों का उल्लंघन किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150