समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल, रामपुर डुमरा एवं दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 सितंबर से 04 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को परिवर्तित मार्ग से तथा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से प्रारंभ/समाप्त किया जाएगा।

इस बाबत रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 13031 हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 03 अक्टूबर तक, 13032 जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 04 अक्टूबर तक, 13135 कोलकाता जयनगर एक्सप्रेस 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को, 13136 जयनगर कोलकाता एक्सप्रेस, 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर को, 13185 सियालदह जयनगर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

जबकि कई ट्रेनों का परिचालन मार्ग बदल कर किया जायेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त अवधि में यात्रा करने से पूर्व अपनी संबंधित ट्रेन की यात्रा की तिथि, परिचालन स्थिति, परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी अवश्य ले लें। ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150