रविवार, सितम्बर 20, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने सियालदह और सीतामढ़ी के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी एक्स पोस्ट में दी गई है।

गाड़ी संख्या 03133 सियालदह–सीतामढ़ी पूजा विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी और कुल 7 ट्रिप लगाएगी।

यह ट्रेन सियालदह से रात 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 03134 सीतामढ़ी–सियालदह पूजा विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी और यह भी 7 फेरे लगाएगी।

यह ट्रेन सीतामढ़ी से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम बंगाल से उत्तर बिहार आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन सियालदह से चलकर नैहाटी जंक्शन, बंदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, चितरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किउल जंक्शन और बरौनी जंक्शन पर रुकेगी।

इसके बाद दलसिंहसराय, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, कमतौल और जनकपुर रोड होते हुए सीतामढ़ी तक जाएगी। समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशनों पर ठहराव दिए जाने से इन दोनों जिलों के लोगों को त्योहारों में कोलकाता और सियालदह आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

टिकट में नहीं होगी परेशानी

यात्रियों की आरामदायक और सुगम यात्रा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी (General), स्लीपर श्रेणी (Sleeper) एवं वातानुकूलित (AC) कोचों की व्यवस्था रहेगी। त्योहारों के मौसम में बंगाल से बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए इस पूजा स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150