शनिवार, सितम्बर 19, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब मामले की आरोपित महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, शराब के नशे में मिले तीन लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, डढ़िया किशनपुर गांव में गन्नू सहनी की पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध पूर्व में शराब बरामदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज थी। इसी मामले में वह पुलिस की तलाश में थी।

इधर, जितवारपुर गांव से शिवचंद्र राय के पुत्र अजित कुमार उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गांव के ही गुलशन राज ने हाईस्कूल के पास मारपीट करने और चाकू से हमला कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोहनपुर इलाके में पुलिस ने शराब के नशे में तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में मो. सुहैल, रौशन कुमार और रमेश चंद्र राय शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150