शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विद्यालय की वित्तीय अनियमितताओं पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच में अभिलेखों के संधारण में गड़बड़ी; प्रयोगशाला की बदहाल स्थिति और संसाधनों के रखरखाव में लापरवाही मिली

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह विशिष्ट शिक्षक प्रकाश चंद्र प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) जमालुद्दीन ने यह कार्रवाई की है. प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विद्यालय के वित्तीय अभिलेखों के नियमानुसार संधारण में गड़बड़ी, शिक्षण सामग्री व अन्य संसाधनों के रखरखाव में लापरवाही तथा प्रयोगशाला की खराब स्थिति समेत अन्य अनियमितताओं के आरोप हैं. यह कार्रवाई शिकायतकर्ता राजीव के परिवाद पत्र के आधार पर की गयी जांच के बाद हुई है.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) ने 19 अगस्त 2026 को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया. इसके आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया. 12 सितंबर 2026 को प्राप्त स्पष्टीकरण और जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद उनके विरुद्ध प्रथमदृष्टया आरोप प्रमाणित पाए गये. जांच के दौरान विद्यालय के वित्तीय अभिलेखों का संधारण नियमानुसार नहीं किये जाने की बात सामने आयी. इससे प्रथमदृष्टया वित्तीय अनियमितता की स्थिति परिलक्षित हुई. वहीं शिक्षण सामग्री व अन्य संसाधनों का रखरखाव भी असंतोषजनक पाया गया.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जांच टीम ने विद्यालय की प्रयोगशाला की स्थिति को बेहद दयनीय पाया. विद्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार भी मिला. जांच रिपोर्ट में इन कमियों को प्रशासनिक लापरवाही और पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता के रूप में रेखांकित किया गया है. प्रशासन ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के तहत निलंबन की कार्रवाई की है. निलंबन अवधि में प्रकाश चंद्र प्रकाश का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, कल्याणपुर निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. साथ ही विद्यालय का संपूर्ण प्रभार वरिष्ठतम शिक्षक को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150