समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि की मंगलवार को प्रशासनिक निगरानी में गिनती की गई। कार्यपालक दंडाधिकारी सह मजिस्ट्रेट जय किशन कुमार की मौजूदगी में श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति के अधीनस्थ मंदिर परिसर में रखी दान पेटी खोली गई। इस दौरान दान पेटी से 2,47,680 रुपये प्राप्त हुए।

दान पेटी खोलने और राशि की गिनती की पूरी प्रक्रिया न्यास समिति के सदस्यों, थानाध्यक्ष सूरज कुमार और एएसआइ जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुई। राशि की गिनती के दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। गिनती पूरी होने के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी जय किशन कुमार ने न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज को प्राप्त पूरी राशि मंदिर के नाम से संचालित बैंक खाते में जमा कराने का निर्देश दिया। साथ ही बैंक में राशि जमा करने के बाद उसकी विधिवत प्रविष्टि कराने और संबंधित अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने को कहा।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित दान राशि का उपयोग धार्मिक गतिविधियों, मंदिर के रखरखाव, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में नियमानुसार किया जाता है। प्रशासनिक निगरानी में दान पेटी खोलने और राशि को बैंक खाते में जमा कराने की प्रक्रिया से मंदिर की आय-व्यय व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलने की बात कही गई।मौके पर न्यास समिति के सचिव नवीन कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज, सदस्य हरिओम गिरि, प्रवीण कुमार गिरि, दीनदयाल गिरि, जोखन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150