शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी (20 वर्ष) की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जितवारपुर चौथ वार्ड -17 के स्व. जयनारायण राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। रविवार की रात थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने राहुल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। बताया गया है कि आदर्शनगर वार्ड संख्या-40 निवासी रविन्द्र प्रसाद की पुत्री रौशनी कुमारी का शव उसके घर में बीते 31 मई को पंखे से लटका मिला था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। इस मामले में मृतका के पिता रविंद्र प्रसाद ने जितवारपुर चौथ निवासी निशांत कुमार और राहुल कुमार पर उनकी पुत्री की हत्या कर शव को पंखे से लटका देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।


पिता ने पुलिस को बताया था कि दोनों युवक रौशनी पर निशांत से शादी करने के लिए दबाव बनाते थे और उसे परेशान करते थे। रौशनी समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज में स्नातक पार्ट-2 की छात्रा थी। वह अपनी मां के साथ आदर्शनगर स्थित घर में रहती थी। 28 मई को उसकी मां अपने पति के पास शिलॉन्ग चली गई थी, जिसके बाद रौशनी घर में अकेली थी। इसी दौरान दोनों युवक उसके घर पहुंचकर शादी के लिए दबाव बनाने लगे थे। रौशनी ने फोन पर अपनी मां को इसकी जानकारी भी दी थी।

घटना के बाद 1 जून को विशाल नामक युवक ने परिजनों को फोन कर रौशनी के मौत की सूचना दी थी। इसके बाद परिजन शिलॉन्ग से समस्तीपुर पहुंचे और पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद पुलिस को आवेदन देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के हत्या की पुष्टि हो चुकी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी। रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी (20 वर्ष) की ह'त्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है
गिरफ्तार युवक की पहचान जितवारपुर चौथ वार्ड -17 के स्व. जयनारायण राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है, रविवार की… pic.twitter.com/MOcbiy4dkU
— Samastipur Town (@samastipurtown) September 14, 2026



