समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

IMG 20260212 WA0118

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते हुए कोलकाता और रक्सौल से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इन ट्रेनों के परिचालन से लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. दोनों ट्रेनों में वातानुकूलित के चार, स्लीपर के 10 और जनरल के छह कोच होंगे. मधुबनी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन समस्तीपुर, दरभंगा, बरौनी, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होते हुए कोलकाता जायेगी.

मधुबनी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल :

ट्रेन संख्या 03185/86 मधुबनी-कोलकाता एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलायी जायेगी. दी गयी जानकारी के अनुसार मधुबनी-कोलकाता एक्सप्रेस बुधवार को तथा कोलकाता-मधुबनी एक्सप्रेस मंगलवार को रवाना होगी.

मधुबनी से यह ट्रेन 17:20 बजे खुलेगी और 19:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. इसके बाद दरभंगा, बरौनी, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होते हुए कोलकाता पहुंचेगी. कोलकाता पहुंचने का समय अगले दिन 12:45 बजे बताया गया है.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का भी होगा परिचालन :

ट्रेन संख्या 03041/42 के साथ हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस और रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का भी परिचालन किया जायेगा. दी गयी जानकारी के अनुसार हावड़ा से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी.

रक्सौल से ट्रेन 17:45 बजे खुलेगी. यह 22:10 बजे समस्तीपुर और 23:45 बजे बरौनी पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी, जहां पहुंचने का समय सुबह 12:15 बजे बताया गया है.

दोनों स्पेशल ट्रेनों का कंपोजीशन एक समान रहेगा. इनमें चार वातानुकूलित, 10 स्लीपर और छह जनरल कोच होंगे.

IMG 20240904 WA0139

लंबी वेटिंग के बीच स्पेशल ट्रेन से राहत की उम्मीद :

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों के पास फिलहाल तत्काल कोटा या रेलवे की ओर से घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है. रेल यात्रियों का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी होने के कारण अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने में परेशानी होती है. यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे जल्द से जल्द समस्तीपुर रूट पर और पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करेगा, ताकि त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150