गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, बैंक से संबंधित नीलाम वादों के अधिकाधिक निष्पादन पर हुआ विचार-विमर्श

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में विधिक सेवा सदन में बैठक हुई। बैठक में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक, एलडीएम सहित जिले के नीलामपत्र कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंकों से संबंधित नीलाम वादों के अधिकाधिक निष्पादन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सचिव ने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150