BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। तबादले के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के पद पर तैनात किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत समस्तीपुर सदर अनुमंडल के SDPO-1 के पद पर भी बदलाव किया गया है।
#BREAKING : गृह विभाग ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को SDPO-1 की जिम्मेदारी, इससे पहले जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर थे कार्यरत, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला#Samastipur #SamastipurPolice #DSP #SDPO #TransferPosting pic.twitter.com/KogeZLKkjM
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 29, 2026
अधिसूचना के अनुसार, सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर SDPO-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें समस्तीपुर सदर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। समस्तीपुर सदर SDPO-1 के पद पर कार्यरत संजय कुमार पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर सतीश सुमन की तैनाती की गई है। नए पदस्थापन के साथ ही समस्तीपुर पुलिस महकमे में भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में 27 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न अनुमंडलों में कानून-व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करना है।
यहां देखें पूरी लिस्ट :
#BREAKING : गृह विभाग ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को SDPO-1 की जिम्मेदारी, इससे पहले जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर थे कार्यरत, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला#Samastipur #SamastipurPolice #DSP #SDPO #TransferPosting pic.twitter.com/wJRaExvAsm
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 29, 2026


