समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय शाखाओं में राखी मेकिंग एवं मेहंदी रचो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जबकि मेहंदी रचो प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 10 तक की छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कागज, रंगीन रिबन, मोती, ग्लिटर शीट समेत पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का प्रयोग कर आकर्षक एवं कलात्मक राखियां तैयार कीं। वहीं, छात्राओं ने हाथों पर पारंपरिक और सांस्कृतिक डिजाइनों की सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा।

IMG 20260827 WA0031

राखी मेकिंग प्रतियोगिता में आस्था (वर्ग 4), अंशु (वर्ग 7), श्रेया भारती व परिणीता (वर्ग 8), आर्यन व आरणा रंजन (वर्ग 6), वैष्णवी रंजन (वर्ग 1) तथा नायसा (वर्ग 3) ने उत्कृष्ट राखियां तैयार कर विशेष प्रशंसा हासिल की। मेहंदी रचो प्रतियोगिता में परिणीता (वर्ग 8), अगस्त्या (वर्ग 9) और दिलशाद (वर्ग 10) ने आकर्षक एवं पारंपरिक मेहंदी डिजाइन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में राजेंद्र हाउस को विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है। ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान के साथ-साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय के उप-निदेशक आकर्ष रंजन ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। प्राचार्य अमृत रंजन ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य गंगा नारायण झा ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्राचार्य डॉ. एस.के. अहमद ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

राखी प्रतियोगिता को सफल बनाने में काजल मैम, प्रिया मैम, अमन सर, अणु मैम, मनीषा मैम, रेणू मैम और रंजना मैम की भूमिका सराहनीय रही। वहीं, मेहंदी रचो प्रतियोगिता के आयोजन में काजल मैम, रौशन सर, बीभा मैम, अणु मैम और सचिदानंद सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में शिक्षण प्रभारी मनीष कुमार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150