सोमवार, अगस्त 24, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जवाहर नवोदय विद्यालय समस्तीपुर में रैगिंग पर बवाल; बाल्टी पर बैठाकर पीटते, बेहोश होने पर पानी पिला-पिलाकर करते थे बेल्ट से शरीर पर हमला

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के छात्रावास में शुक्रवार की देर रात सीनियर छात्रों की दबंगई, मारपीट और रैगिंग का मामला सामने आया है। मारपीट मामले में पीड़ित छात्रों ने बताया कि रात में शिक्षकों की चेकिंग के बाद करीब 11 बजे कक्षा-8 के 20-25 छात्रों ने सबसे पहले उदयगिरी हाउस के कक्षा-7 के बच्चों को बुलाया। इसके बाद कमरे में बाल्टी पर बैठाकर बारी-बारी से उनकी पिटाई शुरू कर दी। छात्रों के अनुसार, पिटाई के दौरान जो छात्र बेहोश हो जाते थे, आरोपी छात्र उन्हें पानी पिलाकर होश में लाते और फिर दोबारा बेल्ट से पीटते थे।

पीड़ितों ने बताया कि खाना लाने और कमरे की सफाई जैसे छोटे-छोटे काम नहीं करने पर लंबे समय से रैगिंग की तर्ज पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे पहले भी शिकायतों पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन घर से लौटने के बाद आरोपी छात्र फिर ऐसी हरकत दोहराते थे। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने बारी-बारी से करीब दर्जनभर जूनियर छात्रों को बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायल छात्रों को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रावास के मेस में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ जो मारपीट तक पहुंचा। घटना ने जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रावास व्यवस्था और रैगिंग रोकने की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150