सोमवार, अगस्त 24, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : घर में रखे पिस्टल से गोली लगने से सिपाही के पांच वर्षीय पुत्र की मौ’त, बाइक से ही अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना में पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी। बच्चे के सिर में गोली लगी थी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को बाइक से शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बताया जाता है कि मृतक बच्चा बेला गांव का था और उसके पिता बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि घर में रखे पिस्टल से खेलने के दौरान बच्चे को गोली लग गयी। हालांकि, बच्चे को गोली किन परिस्थितियों में लगी, घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और हथियार किसका था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गोली लगने के बाद परिजन बच्चे को लेकर तत्काल शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. महेश ठाकुर के अनुसार, जब बच्चे को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि इसके करीब पांच मिनट के भीतर ही परिजन बच्चे के शव को लेकर अस्पताल से निकल गये। अस्पताल में बच्चे के पहुंचने और वहां से शव लेकर परिजनों के तुरंत ही निकलने की जानकारी के बाद घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने घटना के संबंध में अब तक पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दी है।

IMG 20240904 WA0139

सर्विस हथियार या किसी अन्य पिस्टल से लगी गोली?

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चे को किस हथियार से गोली लगी। चर्चा है कि घर में रखे पिस्टल से खेलने के दौरान अचानक गोली चल गयी। चूंकि बच्चे के पिता के बिहार पुलिस में कार्यरत होने की बात सामने आ रही है, इसलिए यह भी जांच का विषय है कि गोली सर्विस हथियार से चली या घर में मौजूद किसी अन्य हथियार से। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को गांव भेजकर मामले की छानबीन करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे की मौत गोली लगने से हुई है तो नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150