समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व संग्रह में तेजी लाने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और विकास योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य हासिल करें और लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन सुनिश्चित करें।

आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान उन्होंने बाढ़, जलजमाव एवं अन्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। बैठक में निर्माणाधीन भवन, सड़क, पुल-पुलिया समेत अन्य विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यपालक एजेंसियों को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने, नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचे। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ विभागीय समन्वय मजबूत करने एवं नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150