समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के नजदीक बुधवार की शाम बाइक खड़ी कर सब्जी खरीद रहे एक युवक की बाइक मात्र 15 मिनट के भीतर चोरी हो गयी। पीड़ित युवक ने बताया कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 के स्व. शिवचंदर राय के पुत्र आशीष देव हैं। बुधवार (22 जुलाई) की शाम करीब 6:30 बजे रूदौली चौक पर प्रकाश विवाह भवन के पास उनकी टीवीएस अपाचे 180 (नीले रंग) बाइक, जिसका निबंधन संख्या BR33AM-8394 है, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से वाहन चोरी का मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बाइक की बरामदगी की मांग की है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150