समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां स्कूल जा रही एक 17 वर्षीय छात्रा को पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस वारदात को बाइक सवार पांच मनचलों ने अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर उजियारपुर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी की है। घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात पिछले 14 जुलाई हुई। पीड़िता उस दिन अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे घेर लिया। मनचलों ने पिस्तौल का भय दिखाकर छात्रा को डराया और जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के करीब दो घंटे बाद आरोपी छात्रा को वापस उसी जगह ले जाकर छोड़ दिया और फरार हो गए। उसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तीन दिनों तक होती रही पंचायती

इस घटना में पुलिस केस दर्ज होने में देरी की एक बड़ी वजह स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने का प्रयास रहा। उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया कि जब पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तो यह बात धीरे-धीरे लीक हो गई। इसके बाद आरोपितों के परिजन और कुछ स्थानीय लोग मामले को रफा-दफा करने के लिए पंचायती करने लगे। पीड़िता के परिवार पर लोक-लाज और सामाजिक दबाव बनाया जाता रहा, जिसके कारण तीन दिनों तक मामला पुलिस के पास नहीं पहुंच सका। अंततः परिजनों ने हिम्मत दिखाकर थाने में न्याय की गुहार लगाई।

IMG 20240904 WA0139

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

इस घटना की चर्चा अब पूरे जिले में तूल पकड़ने लगी है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है। इस संबंध उजियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों सहित सभी पांचों दोषियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150