समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने के मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुरुवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार, शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। दरभंगा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे वैज्ञानिक तरीके से मौत के कारणों का पता चल सके।

घटनास्थल से फोरेंसिक टीम पहले ही आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र कर चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण थे। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों का ब्योरा भी खंगाल रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पहचान होने के बाद जांच को और गति मिलेगी। फिलहाल हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150