रविवार, जुलाई 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिले में बढ़ते अपराध पर SP सख्त, क्राइम मीटिंग में थानेदारों की लगी क्लास, सुस्त थानाध्यक्षों को पुलिस कप्तान ने चेताया

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिले में बढ़ते अपराध और लंबित मामलों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का सख्त रुख देखने को मिला। जिले में बढ़ रहे अपराधिक ग्राफ पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कानून-व्यवस्था को लेकर अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान एसपी ने चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले की विशेष समीक्षा की और थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले के उद्भेदन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने थाना आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पिछले एक माह के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों, अपराधियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि किसी भी थाने में मामला अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। पुराने मामलों में फरार अपराधियों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, अन्यथा उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान हत्या, लूट, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी के कांडों की भी समीक्षा की गयी एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।

गृहभेदन, चोरी की रोकथाम के लिए रात्रि गश्ती एवं बीट वाईज गश्ती का रोड मैप का निर्देश दिया गया। साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने एवं साइबर संबंधी केस का जल्द निपटारा करने का दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार, रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, विशेष अपराध शाखा डीएसपी कुमारी सिया भारती, सभी सर्किल इंस्पेक्टर, प्रवेक्षक, थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

IMG 20240904 WA0139

डीआईजी के टास्क को पालन कराने का निर्देश :

एसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान जिले में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर थानेदारों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि जेल से निकले आदतन अपराधी की गतिविधियों पर निगरानी रखें। वहीं संगठित आपराधिक गिरोह चलाने वाले पुराने हिस्ट्रीशीटरों की भी भूमिका की जांच करें। पेंडिंग कांडों के डिस्पोजल को लेकर एसपी ने बताया की दो दिनों पहले डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने अनुसंधानकर्ताओं को जो टास्क दिया था उस टास्क को सभी थानेदार अपने-अपने थाने में सख्ती से पूरा कराए।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150