ई-निबंधन सॉफ्टवेयर में बदलाव से समस्तीपुर निबंधन कार्यालय का काम ठप, 12 बजे के बाद बंद रहा दस्तावेजों का निबंधन
फाइल फोटो : जिला निबंधन कार्यालय समस्तीपुर
समस्तीपुर : जिला निबंधन कार्यालय समस्तीपुर में शुक्रवार को 12 बजे के बाद फाइल किए गए दस्तावेजों का निबंधन नहीं हो सका। इसकी वजह विभागीय साफ्टवेयर ई – निबंधन में बदलाव होना बताया गया। इस आशय का सूचना भी कार्यालय की दीवार पर चिपका दिया गया। कार्यालय द्वारा बताया गया कि 12 बजे तक केवल 12 दस्तावेजों का ही ई निबंधन हो सका। ई निबंधन सॉफ्टवेयर का सर्वर डाउन हो जाने के कारण 2-3 बजते बजते कातिब, निबंधननार्थी यहां से चले गए। कार्यालय द्वारा बताया गया कि जिन दस्तावेजों का निबंधन नहीं हो सका, उन दस्तावेजों का अगले दिन ई निबंधन किया जाएगा, बशर्ते कि सर्वर सही हो।

