ईशांत उर्फ छोटू ह’त्याकांड में बड़ी कार्रवाई: वायरल ऑडियो मामले में दरोगा शक्ति सिंह को समस्तीपुर SP ने किया निलंबित
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव निवासी रामप्रीत यादव के नाबालिग पुत्र ईशांत उर्फ छोटू अपहरण एवं हत्याकांड के अनुसंधानकर्ता का आरोपी पक्ष के साथ कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ऑडियो वायरल होने के बाद समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधानकर्ता दरोगा शक्ति सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो की प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। इस बाबत एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने एक ऑडियो पुलिस को सौंपी थी, जिसमें आरोपी पक्ष का एसआई शक्ति सिंह से बातचीत हो रहा था। इस मामले में एसडीपीओ दलसिंहसराय से जांच करायी गयी। इसके बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई की गयी।
यहां देखें वायरल ऑडियो :

