समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

खस्सी का मीट बोलकर खिला दिया मुर्गा, बिहार में शादी का मंडप बना अखाड़ा

IMG 20260212 WA0118

बिहार के सहरसा से अजब-गजब वाक्या सामने आया. जहां एक शादी का मंडप अखाड़े में तब्दील हो गया. वजह थी खाने में खस्सी का मीट खिलाने का वादा किया, लेकिन मुर्गा परोस दिया. बारातियों ने कहा कि- मटन की बजाए चिकन क्यों खिलाया? यह सुनकर दुल्हन का परिवार बौखला उठा. देखते ही देखते बहस मारपीट में तब्दील हो गई. सिर फुटव्वल में 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए. निकाह की खुशियां तनाव में बदल गईं.

मामला महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव का है. यहां सिमरी बख्तियारपुर से बारात पहुंची थी. निकाह की रस्में शांतिपूर्वक पूरी होने के बाद जब बाराती खाना खाने बैठे तो मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. आरोप है कि इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और फिर लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट में दूल्हा पक्ष के मो. आशिक, मो. इरफान, मो. हसन, मो. अब्बास, मो. जब्बार, मो. आतिफ और मो. महबूब समेत कई लोग घायल हो गए.

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायल बरातियों का आरोप है कि भोजन को लेकर शिकायत करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

IMG 20240904 WA0139

घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और इलाके में तनाव फैल गया. दूल्हा पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116