समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

इंडो-नेपाल डांस चैंपियनशिप 2026 में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : नेपाल की राजधानी काठमांडू में विगत 20 जून को आयोजित इंडो-नेपाल डांस चैंपियनशिप 2026 में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, समस्तीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा गरिमा कुमारी (कक्षा 6) ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किया, जबकि अनिका मिश्रा (कक्षा 3) ने सिल्वर मेडल एवं प्रमाण-पत्र हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा, डांस प्रशिक्षिका प्रिया बदल तथा मेकअप एवं कॉस्ट्यूम की जिम्मेदारी संभालने वाली शिक्षिका अंजली कुमारी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय के अध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा एवं डायरेक्टर सुभाष मिश्रा ने दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150