समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट स्थित माॅल में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, चोरी के आरोप में कर्मियों ने पीटा
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित एक माॅल में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मोबाईल चोरी के आरोप में माॅल के कर्मी उक्त युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे है। घटना तीन दिन पहले की बतायी जा रही है। हालांकि बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा होता रहा। वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि समस्तीपुर टाउन मीडिया नहीं करती है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर युवक के द्वारा आवेदन दिया जाता है तो अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

