समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 6.58 लाख की साइबर ठगी, नया फोन खरीदने के बाद पीड़ित को हुई जानकारी

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल फोन खोने के बाद एक व्यक्ति साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया। पीड़ित के बैंक खाते से 6 लाख 58 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित मगरदही घाट वार्ड संख्या-24 निवासी जगन्नाथ महतो का मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन परिसर में कहीं गुम हो गया था। करीब एक सप्ताह बाद जब उन्होंने नया मोबाइल खरीदा और बैंक खाते की जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 6 लाख 58 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

इसके बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने के साथ-साथ साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रांजेक्शन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में तुरंत सिम कार्ड बंद कराएं और साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि किसी प्रकार की साइबर ठगी से बचा जा सके।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150