शनिवार, मई 30, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट के पास 83 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक कारोबारी धराया

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर में इन दिनों सूखे नशे का अवैध कारोबार काफी तेजी से बढ़ गया है। युवा पीढ़ी को गर्त में धकेलने वाले इस काले धंधे के खिलाफ समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मगरदही घाट के पास से एक ब्राउन शुगर कारोबारी को नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसपी कार्यालय से जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरदही घाट के पास ब्राउन शुगर के साथ एक युवक डिलीवरी करने पहुंचा है। सूचना के आलोक में नगर थाने की पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की और मौके से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की 83 पुड़िया बरामद की गईं।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड के कामेश्वर प्रसाद के पुत्र उमेश प्रसाद के रूप में की गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और शहर में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

IMG 20240904 WA0139

इस संबंध में नगर थाना अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस पूरे रैकेट के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। इधर स्थानीय समाजसेवी ललन यादव के अनुसार, पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न मुहल्लों, घाटों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सूखे नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। चाय और पान दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। पुलिस को निरंतर छापेमारी कर कारवाई करनी होगी।

थानाध्यक्ष ने क्या कुछ कहा, देखें वीडियों :

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260516 WA0116