समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

Darbhanga Airport पर अप्रैल में रिकॉर्ड यात्री, 74 हजार से अधिक लोगों ने भरी उड़ान

IMG 20260212 WA0118

दरभंगा हवाई अड्डा से हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. बीते अप्रैल माह में इस एयरपोर्ट ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 74 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही दर्ज की. यह आंकड़ा न केवल दरभंगा, बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र में हवाई सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अप्रैल के 30 दिनों में कुल 464 विमानों का संचालन हुआ. इस दौरान प्रत्येक फ्लाइट में औसतन करीब 88 प्रतिशत सीटें बुक रही़ं यात्रियों की इतनी अधिक संख्या के बावजूद एयरपोर्ट पर संचालन व्यवस्था सुचारु रही. विदित हो कि आठ नवंबर, 2020 को दरभंगा से घरेलू उड़ान सेवा की शुरुआत की गयी थी.

2961 लोगों ने की यात्रा

बताया गया कि महीने के दौरान 26 अप्रैल को सबसे अधिक भीड़ दर्ज की गयी. इस दिन 18 विमानों से कुल 2961 यात्रियों ने यात्रा की, जो पूरे महीने का उच्चतम आंकड़ा रहा. वहीं चार अप्रैल को सबसे कम यात्री देखे गए, जब केवल आठ फ्लाइट्स में 1307 यात्रियों ने सफर किया था.

IMG 20260418 WA0030

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

छुट्टियों व कनेक्टिविटी का असर

जानकारों का मानना है कि अप्रैल महीने में गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत, शादी- विवाह का सीजन और प्रमुख शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु कोलकाता व हैदराबाद के लिए नियमित सीधी उड़ान सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है.

IMG 20240904 WA0139

क्षेत्रीय विकास को मिल रहा बढ़ावा

स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का कहना है कि दरभंगा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है. इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आई है. जानकारों के मुताबिक आने वाले महीनों में यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है. यदि उड़ानों की संख्या और बढ़ाई जाती है तो यह एयरपोर्ट पूर्वी बिहार के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल हो सकता है.

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150