समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSUncategorized

31 मई तक शत-प्रतिशत CMR जमा करने का समस्तीपुर डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO), राइस मिलर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान डीएम ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित प्रगति का विस्तार से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि विभागीय मानकों के अनुरूप 31 मई 2026 तक शत-प्रतिशत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) राज्य खाद्य निगम के गोदामों में हर हाल में जमा कराना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं मिलरों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में धान अधिप्राप्ति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150