समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

हम टिकट देते हैं, RSS वाले उनसे पैर धुलवाते हैं; तेजस्वी ने महिला आरक्षण बिल के विरोध पर दी सफाई

IMG 20260212 WA0118

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने तथ्यों के साथ भाजपा और केंद्र सरकार को महिला विरोधी बताया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि महिला विरोधी भाजपाईयों को सच्चाई स्वीकार करना चाहिए। आज तक एनडीए ने बिहार से केंद्र में किसी महिला को मंत्री नहीं बनाया। हकीकत है कि विपक्ष का कोई भी दल महिला विरोधी नहीं है। हम उन्हें टिकट देते हैं और आरएसएस के लोग उनसे पैर धुलवाते हैं।

पटना में रविवार को पत्रकारों से तेजस्वी यादव ने बात की। कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं का स्थान कहां है यह सब लोगों को पता है। लोकसभा, विधानसभा या अन्य चुनाव में महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट हमारे गठबंधन ने दिया। ये लोग टिकट नहीं देते पर महिलाओं से आरएसएस वाले पैर धुलवाते हैं। बीजेपी के लोग मनुस्मृति को मानते हैं। महिला रिजर्वेशन बिल को लेकर हमारा कोई भी विरोध नहीं है। इस बिल की आड़ में भाजपा डिलिमिटेशन का बिल ला रही थी इसलिए विरोध करना पड़ा। ये सीट वे अपने हिसाब से काटने वाले थे। जहां विपक्ष मजबूत है उन सीटों को चार बार काटते। उनकी मंशा साफ नहीं तो विरोध किया गया।

IMG 20260418 WA0030

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं का विरोध कौन करेगा। हम तो चाहते हैं कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दें। लेकिन, इसमें ओबीसी की महिलाओं की भागेदारी भी तय होना चाहिए। ऐसा बिल सरकार लाए जिससे केवल शहर में रहने वाली नहीं बल्कि गांव में रहने वाली महिलाएं भी पार्लियामेंट जाएं। लेकिन, इन लोगों को मनमानी करना है। जो महिलाएं पहले से आगे हैं उन्हीं को आगे बढ़ाने की मंशा थी।

IMG 20240904 WA0139

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने देश भर की महिलाओं के साथ धोखा किया है। ये महिलाओं की उन्नति नहीं देखना चाहते। सदन में वह काला दिन था जब सदन में महिला आरक्षण बिल को रोका गया। बिहार के बाद देश की महिलाएं विपक्षी दलों को इसका जवाब देंगी। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे देश की महिलाओं को उनका हक दिला कर रहेंगे।

लोकसभा में विपक्ष की ओर से विरोध किए जाने के बाद महिला आरक्षण विधेयक गिर गया। भाजपा इसे विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाकर देश भर में ले जाने का ऐलान कर चुकी है। एनडीए के सभी दल विपक्ष को महिलाओं की नजर में विलेन साबित करने की तैयारी कर चुके हैं। इसे देखते हुए तेजस्वी यादव ने अपना पक्ष साफ करने की कोशिश की है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150