समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

परीक्षा केंद्र के बाहर से सूरज बाॅकी-टाॅकी के माध्यम से दे रहा था जबाव, समस्तीपुर पुलिस आरोपी परीक्षार्थियों के मोबाईल का CDR निकालने में जुटी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में शुक्रवार को द्वितीय पाली में शहर के आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर और श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर से ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने ओर दो परीक्षार्थियों के गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन शनिवार को समस्तीपुर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई। प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की गई, जिससे किसी भी तरह की अनियमितता पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई।

IMG 20260417 WA0161

कान, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की विशेष रूप से जांच की गई। वीक्षकों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके। इधर, ब्लूटूथ के जरिए नकल करते पकड़े गए दोनों आरोपी परीक्षार्थियों से पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ के दौरान नगर थाना क्षेत्र के आरएसबी इंटर स्कूल से गिरफ्तार सत्यजीत कुमार ने अहम खुलासा किया।

IMG 20260418 WA0030

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उसने बताया कि खगड़िया निवासी सूरज कुमार नामक युवक ने उसे ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराया था और परीक्षा के दौरान सेंटर के बाहर से सवालों के जवाब दे रहा था। सत्यजीत ने पुलिस को बताया कि वह परीक्षा हॉल में सवालों को धीरे-धीरे बोलकर पढ़ता था, जिसे ब्लूटूथ के माध्यम से बाहर मौजूद सूरज सुनता था। इसके बाद वह इंटरनेट पर सवाल सर्च कर जवाब बताता था, जिसे वह परीक्षा हाॅल में जबाब बनाता था। सत्यजीत ने बताया की सुरज उससे बेगूसराय में मिला था और उसने ही परीक्षा पास कराने की गारंटी ली थी। बाहर पान दुकान के पास पुराने मकान में बैठकर वह सवालों का जबाब दे रहा था। सत्यजीत ने बताया कि जब वह पकड़ा गया तो सूरज वहां से फरार हो गया।

IMG 20240904 WA0139

सेंटर के पास लगे सीसीटीवी से सूरज की हो सकती है पहचान : 

पुलिस ने इस खुलासे के बाद मुख्य आरोपी सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी कीमत पर नकल या धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से साॅल्वर गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। वहीं आरोपी परीक्षार्थी के मोबाईल का सीडीआर निकाला जा रहा है ताकी गैंग का पता लगाया जा सके।

FB ADD scaled

रिसिवर पर लिखा है 49 :

सत्यजीत के अंडरवियर से बरामद ब्लूटूथ के रिसिवर डिवाइस पर 49 अंकित है। संभवतः यह नंबरिंग मशीन की संख्या हो सकती है। आशंका है की जिले में भारी मात्रा में ऐसे ब्लूटूथ मशीन का उपयोग किया गया हो। हालांकि अब तक सिर्फ दो ही परीक्षार्थी पकड़ में आ सके है। अगर पुलिस सही तरीके से अनुसंधान करे तो गैंग के सदस्यों का खुलासा हो सकता है।

InCollage 20260417 222104618 scaled

सेंटर के बाहर से जबाव दे रहा शिक्षक फरार :

श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर स्थित परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर नंबर-6 से ब्लूटूथ के साथ धराए बनारस के रहने वाले परीक्षार्थी अरविंद कुमार राय ने बताया कि उसे साॅल्वर गैंग के द्वारा यह डिवाइस दी गयी थी। गैंग से जुड़े सदस्यों को उसने पहले कुछ एडवांस रूपये और मूल प्रमाण पत्र जमा कर दिये थे। परीक्षा पास होने पर उसे और रूपया देना था। इस पूरे गैंग को शहर के ही एक कोचिंग सेंटर का शिक्षक संचालित कर रहा था। शिक्षक उसे जबाव दे रहा था, लेकिन जब वह पकड़ा गया तो उक्त शिक्षक फरार हो गया। हालांकि अरविंद बार-बार अपना बयान बदल रहा था।

IMG 20250821 WA0010

बयान :

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है की यह कोई संगठित गिरोह का काम है या नहीं। परीक्षा केंद्रों के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बाहर से जबाव दे रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।

संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ-1 सह प्रभारी एसपी, समस्तीपुर

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150