समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा, नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते PM

IMG 20260212 WA0118

बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सीएम हाउस पर आज सुबह से ही हलचल तेज हो गई है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सुबह-सुबह नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे हैं।

सत्ता के नए समीकरण को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इन मीटिंग्स में ये तय होगा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से कौन उपमुख्यमंत्री का फेस होगा और नई सरकार में किन चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलेगी।

IMG 20260326 WA0029paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सूत्रों की माने तो 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण है, और इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी 14 अप्रैल की शाम पटना आ सकते हैं, रात में पटना में रुकेंगे। 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसके लेकर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर के पास बैरिकेडिंग कर तैयारी शुरू कर दी गई है।

IMG 20240904 WA0139

सीएम हाउस में बनेगी बेहद अहम रणनीति

इधर, जदयू में मंत्रिमंडल के आकार से लेकर नए और पुराने चेहरों के संतुलन तक, हर पहलू पर गहन मंथन चलेगा। पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, जो सीएम हाउस पहुंचकर अंतिम रणनीति तय करेंगे। इसके लिए वो कल शाम ही दिल्ली से पटना पहुंच गए है।

IMG 20250821 WA0010

मंगलवार को 11 बजे नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की लास्ट बैठक

वहीं, 14 अप्रैल का दिन भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

FB ADD scaled

इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। बीजेपी की ओर से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

IMG 20241218 WA0041

कुल मिलाकर, बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब पूरी तरह साफ होने वाली है। अगले दो दिनों में न सिर्फ मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी तय हो जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

IMG 20260201 WA0062 1