बिहार में मासूम की बलि, खुद की मौसी ने अंधविश्वास की बलि चढ़ाया

बिहार के नालंदा में मासूम की बलि दी गई है. मामा की शादी में यूपी से आए बच्चे का गांव के पोखर से बरामद हुआ है. हत्या का आरोप मृतक की सगी मौसी पर लगा है. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के चूलहारी गांव की है.
शादी में ननिहाल आया था मासूम:
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजू पासवान के एक वर्षीय बेटे कारू के रूप में हुई है. मृतक के मामा दिलखुश कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है, उसी के लिए मेरी बहन आरती अपने बेटे कारू के साथ मेरी शादी के लिए आई हुई थी. इसी बीच बड़ी बहन सुमंत्री देवी का मोबाइल गुम हो गया था, जिसका संदेह उसने आरती पर जताया. इस बात को लेकर दोनों बहनों के मध्य तीखी बहस और कटुता उत्पन्न हो गई थी.


मौसी ने दे दी मासूम की बलि:
गांव की एक महिला, जो स्वयं को किसी आध्यात्मिक पंथ से जुड़ी बताती थी, उससे जल अभिमंत्रित (पढ़वाकर) कराया गया. वह जल घर के कोने-कोने में छिड़का गया और सभी सदस्यों को पिलाया गया, ताकि अपराधी का पता चल सके. इसी अंधविश्वासी अनुष्ठान के बाद रात के सन्नाटे में मासूम को मौत के घाट उतार दिया गया. शव पास के तालाब में मिला.

क्या बोले थानाध्यक्ष?:
घटना के संबंध में अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बच्चे की मौत गांव के तालाब में डूबने से हुई है लेकिन मासूम की हत्या का आरोप बच्चे की अपनी बड़ी मौसी पर लगा है. सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है.




