समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

Uncategorized

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन (04006/04005) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 16 अप्रैल से 15 जुलाई तक निर्धारित दिनों में चलेगी, जिससे बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 04006 स्पेशल प्रत्येक रविवार और बुधवार को रात 9:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 04005 स्पेशल दरभंगा से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 8:30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। कोच संरचना में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच शामिल किए गए हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150