समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितवारपुर निजामत बुल्लेचक के देवेंद्र राय के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि 25 अगस्त 2023 को थाना क्षेत्र के कोरबद्दा लगुनियां सूर्यकंठ में एक घर में चोरी की घटना हुई थी। इसको लेकर पीड़ित राजेश कुमार ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

पीड़ित अपनी पत्नी को बीपीएससी टीआरई-1 की परीक्षा दिलाने पटना गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने घर से सोने का दो जोड़ी बाला, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ा कान की बाली, सात पीस सोने का चेन, सात पीस अंगूठी, एक जोड़ा चांदी का पाजेब, चांदी का चाभी रिंग एक पीस एवं आठ पीस चांदी का सिक्का व अन्य सामानों की चोरी कर ली थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व हुए चोरी मामले में अनुसंधान करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी अए बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150