समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

IMG 20260212 WA0118

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि 25 मार्च तक अंचल अधिकारी (CO) काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने राजस्व अधिकारियों के सामूहिक अवकाश को अवैध करार दिया है. सरकार का कहना है कि इस तरह की हड़ताल से जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े कामों में किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तय समयसीमा के बाद भी जो अधिकारी काम पर नहीं लौटेंगे, उनके खिलाफ सेवा समाप्ति समेत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि अधिकारी समय पर काम पर नहीं लौटे तो वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कुल मिलाकर, सरकार और हड़ताली राजस्व अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है. अब सभी की नजर 25 मार्च की डेडलाइन पर टिकी है, जब यह साफ होगा कि अधिकारी सरकार के निर्देश का पालन करते हैं या फिर कड़ी कार्रवाई का सामना करते हैं.

IMG 20260301 WA0115

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आम जनता पर पड़ रहा असर

राजस्व अधिकारियों की हड़ताल का असर सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है. जमीन से जुड़े काम, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें, राज्यभर के अंचलाधिकारी 9 मार्च से हड़ताल पर हैं. उनकी मुख्य मांग राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को डीसीएलआर (DCLR) पद पर प्रोन्नति देने की है. इस हड़ताल के कारण जमीन से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

IMG 20240904 WA0139

जांच के भी दिए आदेश

राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल में शामिल अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि सरकारी कामकाज बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. सरकार की इस कार्रवाई के बावजूद राजस्व सेवा के पदाधिकारी अभी भी अपने रुख पर कायम हैं और हड़ताल जारी रखने के संकेत दे रहे हैं. इससे आने वाले दिनों में सरकार और अधिकारियों के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार के प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार और हड़ताली अधिकारियों के बीच यह गतिरोध कब खत्म होता है.

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150