समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर कॉलेज परिसर में आयोजित छठा रक्तदाता सम्मेलन सामाजिक सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल बन गया। इस दौरान कुल 407 यूनिट रक्त संग्रह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया।

सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ स्वेच्छा से रक्तदान किया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने जिले में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

ग्रामीण रक्तदान संघ के अध्यक्ष राज कुमार ने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हर घर रक्तदाता अभियान की बदौलत ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य जिले के हर परिवार से कम से कम एक रक्तदाता को जोड़ना है, ताकि आपातकाल में किसी मरीज को रक्त के अभाव का सामना नहीं करना पड़े।

IMG 20240904 WA0139

संघ से जुड़े गौरव कुमार ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। उनका उद्देश्य समस्तीपुर को रक्तदाता के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।

IMG 20250821 WA0010

कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष अंशु कुमार, सचिव विशाल कुमार के अलावा नितिन कुमार, कुणाल कुमार, राजीव कुमार, कृष्णा कुमार, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, सुमन कुमार, बिपिन कुमार और शुभम कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1