समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

IMG 20260212 WA0118

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो सरकारी विभागों के कर्मी भिड़ गए। मद्य निषेध विभाग और रेलवे जीआरपी के बीच विवाद हो गया। मामला उस समय फंसा जब मद्य निषेध विभाग की टीम ट्रेन में शराब जब्त करने पहुंची थी। उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उत्पाद टीम कार्रवाई करने रेलवे परिसर पहुंची थी। इसी दौरान वहां पहुंची जीआरपी टीम के साथ शुरू हुई कहासुनी जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।

आरोप लगाया गया है कि जीआरपी के पुलिस कर्मियों ने मद्य निषेध टीम के साथ मारपीट की। इस घटना में मद्य निषेध विभाग के सिपाही देव शंकर झा घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर शराब की सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम कटिहार रेलवे स्टेशन पर पहूंची थी। तभी जीआरपी टीम आई और हमारे साथ बदसलूकी करने लगी। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से विभाग ट्रेनों में छापेमारी कर रही थी और लगातार सफलता मिल रही थी। इस बात से जीआरपी वाले नाराज थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों विभागों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जीआरपी कर्मियों के व्यवहार पर उत्पाद दारोगा रवि किशोर ने बताया कि हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से बंगाल से शराब लाए जाने की गुप्त सूचना मद्यनिषेध विभाग को मिली थी। छापेमारी और तलाशी के लिए टीम प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी। वहां जीआरपी की टीम पहुंच गई और कार्रवाई का विरोध करने लगे। उत्पाद की टीम आरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाई जा रही थी। जीआरपी के जवान और अधिकारी जेल भेजने की धमकी देने लगे। परिचय बताने के बाद भी बदसलूकी की। कहा कि यहां जीआरपी के परमिशन के बिना कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। एक्साइज टीम ने जीआरपी के आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20240904 WA0139

इस घटना के बारे में उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम के कुछ सदस्य वर्दी में थे जबकि कुछ सदस्य सादे लिवास में थे। इसीलिए जीआरपी इस बात को नहीं समझ पाए कि बिना ड्रेस वाले व्यक्ति कौन है जो ट्रेन में तलाशी अभियान चला रहे हैं। उत्पाद पुलिस को आम आदमी समझकर भूल बस उत्पाद विभाग के बिना वर्दी वाले कर्मियों के साथ उलझ पड़े।

IMG 20250821 WA0010

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मारपीट की कोई बात सामने आई नहीं है। संबंधित उत्पाद विभाग के कर्मी से जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वरीय अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने विभागों के बीच समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है, जिससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1