LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के बीच हाहाकार मच गया है. गैस गोदामों के सामने सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लग जा रही. इस बीच बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से पटना में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए और जल्द ही उसके समाधान को लेकर यह निर्णय लिया गया.
सुबह 7 से रात 9 बजे तक एक्टिव
जानकारी के मुताबिक, यह कंट्रोल रूम हर रोज सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता, वितरण और उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में विभागीय कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं.

एलपीजी से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित।@LeshiSingh @AbhaySinghIAS @IPRDBihar #BiharFoodConsumerProtectionDept #foodsecurity #bihardevelopment pic.twitter.com/0Tw1jkR6Ao
— Food & Consumer Protection Dept. Bihar (@food_bihar) March 13, 2026

हेल्प लाइन नंबर भी जारी
जानकारी के मुताबिक, आम लोग अपनी समस्याओं और कठिनाइयों से कंट्रोल रूम को फोन नंबर – 0612-2233050 पर अवगत करा सकते हैं, ताकि विभाग की ओर से जल्द ही एक्शन लेते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

साथ ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अनावश्यक भ्रमित होने के बजाय विभाग की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का जल्द निदान सुनिश्चित किया जा सके.



