समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में राजद, कांग्रेस, आइआइपी एवं वामदल के सभी विधायक सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त एआईएमआईएम एवं बसपा विधायक को भी बुलाया गया है। राजद की ओर से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास एक पोलो रोड में दो बजे से बुलाई गई है।

41 वोटों का द‍िखेगा समीकरण?

बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के विधायकों को बताया जाएगा कि उन्हें दल के प्रत्याशी एडी सिंह को किस प्रकार वोट करना है ताकि मत बेकार न जाए। राजद नेताओं ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में एडी सिंह की जीत तय है। जीत के लिए जरूरी 41 मत महागठबंधन के पास है। अब देखना यह है कि मंगलवार की बैठक में 41 विधायक उपस्थित होकर इसकी पुष्टि करते हैं या नहीं। विदित हो कि विपक्ष में राजद के पास 25, कांग्रेस के छह, वामदल के तीन, AIMIM के पांच इंडियन इंसक्यूलसिव पार्टी (आईआईपी) के एक एवं बसपा एक विधायक हैं।

राजद ने पूछा-बिहार की जनता जानना चाहती है कारण 

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जानना चाहती है कि 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज 100 दिन बाद ऐसी क्या स्थिति बन गई कि उन्हें राज्यसभा जाने की चर्चा होने लगी। गगन ने यह भी सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को भी उनकी रुचि के विरुद्ध राजनीति में लाने की चर्चा क्यों हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपनी प्रस्तावित यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बिहार की जनता के सामने बदली राजनीतिक स्थिति की वास्तविकता स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल जदयू या एनडीए का आंतरिक मामला नहीं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री से जुड़ा विषय है। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री बनाए रखने के नाम पर वोट मांगे गए थे, इसलिए जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150