समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 301वीं रैंक

IMG 20260212 WA0118

एक समय बिहार में रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने यूपीएससी परीक्षा में परचम लहराया है। भोजपुर की आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 301वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

आकांक्षा सिंह रणवीर सेना के सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की पुत्री हैं। आकांक्षा सिंह की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भोजपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। आकांक्षा सिंह और इशित्व आनंद दोनों ने कठिन तैयारी और समर्पण के बल पर यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

भोजपुर की आकांक्षा बताती हैं कि उनके दादा स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया हमेशा चाहते थे कि उनके घर से कोई बच्चा यूपीएससी परीक्षा पास करके देश की सेवा करे। अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन के दम पर आकांक्षा ने अपने दादा के अधूरे सपने को पूरा कर दिखाया।

IMG 20240904 WA0139

आकांक्षा ने रोजाना 8-10 घंटे पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलिक मिशन स्कूल से हुई और उच्च शिक्षा उन्होंने एचडी जैन कॉलेज, आरा से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक होकर पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही आकांक्षा का लक्ष्य UPSC क्रैक करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल किया।

IMG 20250821 WA0010

इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने भोजपुर जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब आत्मविश्वास और सहजता के साथ दिए। इंटरव्यू बोर्ड ने हाल ही में घोषित पद्मश्री पुरस्कार और भोजपुर के प्रसिद्ध लोकगायक भरत सिंह भारती से जुड़े सवाल पूछे, जिनका आकांक्षा ने प्रभावशाली उत्तर दिया।

FB ADD scaled

हालांकि आकांक्षा का अगला लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का है और इसके लिए वह लगातार तैयारी जारी रखेंगी। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे भोजपुर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। बता दें कि UPSC 2025 सिविल सेवा परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1