आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की अधिसूचना जारी की है।
जारी आदेश के अनुसार, 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष भारती को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वहीं 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी स्वप्ना मेश्राम को डीआईजी के पद पर सीआरपीएफ में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव मंगला को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्त किया गया है। बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद संबंधित अधिकारियों की केंद्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

