समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने हथियारों के जखीड़े के साथ आत्मसमर्पन कर दिया। मुंगेर डीआईजी के सामने उसने हथियार डाला। इस कार्रवाई में बिहार एसटीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नक्सली को आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास योजना के तहत उचित लाभ दिलाया जाएगा। उसके सरेंडर से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम के सिर पर सरकार ने तीन लाख का इनाम रखा था। सुरेश ने मुंगेर में बिहार एसटीएफ और डीआईजी मुंगेर के समक्ष हथियार डाला। सुरेश कोड़ा स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य है, जो पिछले 25 वर्षों से फरार था। इनके विरुद्ध मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई जिला के विभिन्न थानों में कुल 60 नक्सल कांड दर्ज हैं। कोड़ा ने एक एके 47 और एके 56 राइफल के साथ ही दो इंसास राइफल के साथ करीब 500 कारतूस भी जमा कराया है। राज्य में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150