समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर मेला का आयोजन किया गया है। इस सोलर मेला में सोलर पैनल लगाने वाली कंपनियां एवं सहयोग प्रदान करने वाले बैंक वाले भी शामिल थे। मेला का उद्घाटन डीएम रोशन कुमार ने किया। उद्घाटन करते हुए डीएम ने बताया कि सोलर मेला का आयोजन मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को जानकारी एवं जागरूक करने के लिए किया गया है। सोलर ऊर्जा लगाए जाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसमें सब्सिडी भी सरकार दे री है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, केन्द्र सरकार द्वारा फरवरी 2024 में लागू किया गया है। इसके तहत 01 करोड़ घरों में सोलर प्लेट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त सोलर को घरेलू उपभोक्ताओं के द्वारा लगाये जाने पर सरकार द्वारा 01 किलोवॉट तक का सोलर पैनल लगाने पर 30 हजार का अनुदान दिया जाएगा। 02 किलोवॉट तक का सोलर पैनल लगाने पर 60 हजार का अनुदान एवं 03 किलोवॉट एवं इससे ऊपर के सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। जो सोलर पैनल लगने के तीस दिनों के अंदर उपभोक्ता के खाते में उक्त अनुदान की राशि वापस कर दिया जाता है। मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय, एसडीएम दिलीप कुमार, बिजली विभाग के एसी कुमार गौरव, ईई आनद कुमार सहित अन्य थे।

IMG 20260216 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सोलर पैनल लगाने से लाभ :

कोई उपभोक्ता 300 यूनिट तक सोलर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन प्रत्येक माह करते है, तो 18 हजार तक प्रतिवर्ष बचत करते है। सोलर लगाने में सहयोग प्रदान करने वाले बैंक द्वारा दो लाख एवं तीन लाख कम ब्याज दर यथा (7 प्रतिशत) पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सोलर पैनल लगाने के पश्चात उसकी औसत आयु 25-30 वर्ष होती है। 03 किलोवॉट सोलर पैनल लगाना 100 वृक्ष लगाने के बराबर होता है। सोलर पैनल लगाने के पश्चात घरेलू उपभोक्ताओं को 0 यूनिट का विद्युत विपत्र प्राप्त होता है।

IMG 20240904 WA0139

बिहार सरकार के द्वारा दिये जाने वाले 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के अलावे अतिरिक्त उपयोग किये गये यूनिट का समायोजन सोलर पैनल से किया जा सकता है। सोलर पैनल लगाने से घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में भारी बचत तथा एक बार निवेश के बाद लंबी अवधि तक मुफ्त ऊर्जा का उपभोग कर सकते है। सोलर पैनलों को बहुत कम देखभाल की ही जरूरत होती है।

FB ADD scaled

3970 उपभोक्ता ने दी सौर प्लेट के लिए आवेदन :

समस्तीपुर में कुल 3970 उपभोक्ताओं ने सौर प्लेट लगाने के लिए आवेदन किया है। जिसमें 550 उपभोक्ताओं के परिसर पर सौर प्लेट लगाया जा चुका है एवं 511 उपभोक्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार तक की सब्सीडी भी प्रदान की गयी है। सोलर पैनल को लगाने हेतु आवेदक को पीएम सूर्यघर डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करना होगा तथा रजिस्टर्ड मोबाईल पर ओटीपी आने के पश्चात बेसिक इन्फॉर्मेशन को अद्यतन करते हुए पंजीकृत किया जा सकता है। पंजीकृत किये जाने के पश्चात संबंधित वेंडर को चयनित किया जा सकता है। वेंडर को चयनित किये जाने के पश्चात वेंडर द्वारा सभी कार्यों को विभाग से संपर्क कर करवाया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता है।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150